4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब सांप के लिए घर के अंदर हुआ दो अजगरों का दंगल, वायरल हो रहा वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक महिला के होश तब उड़ गए जब उन्होंने अपने कमरे में दो विशायकाय अजगरों को देखा।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Sep 13, 2018

snakes

जब सांप के लिए घर के अंदर हुआ दो अजगरों का दंगल, वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक महिला के होश तब उड़ गए जब उन्होंने अपने कमरे में दो विशायकाय अजगरों को देखा। अजगरों के बीच फर्श पर दंगल चल रहा था। इस दौरान महिला घर में अकेली थी। उसने यह दोनों अजगरों की फाइट का वीडियो बना लिया आैर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

मादा सांप के लिए लड़ रहे थे अजगर

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो बड़े अजगर कमरे की फर्श में आपस में लड़ रहे हैं। दोनों आपस में लिपटकर एक-दूसरे पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। महिला की सूचना पर स्नेक कैचर्स की टीम पहुंचती है आैर दोनों अजगरों को पकड़ती है। स्नेक कैचर्स की टीम ने बताया कि दोनों अजगर एक मादा सांप के लिए लड़ाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मादा सांप ने घर के आसपास अपने फेरोमान्स (स्तनधारी जीव द्वारा छोड़े जाने वाला रासायनिक पदार्थ) छोड़ा है। इसकी वह से यह दोनों अगर पहाड़ी इलाके से यहां आ गए। बहरहाल, दोनों अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।

जब एक मकान में मिला था अजगर


बता दें, बीते रविवार को गुड़गांव के एक मकान में अजगर मिलने से हड़कंप मच गया था। 10 फीट के इस इंडियन रॉक अजगर को मकान के तीसरे फ्लोर से निकाला गया था। मेडिकल टेस्ट के बाद इस अजगर को सोमवार को अरावली में छोड़ दिया गया। वन्यजीव कर्मचारियों ने बताया था कि अजगर पूरी तरह से स्वस्थ था इसलिए उसे प्राकृतिक वातावरण में ही छोड़ दिया गया। वहीं, गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी एक रिहायशी कॉलोनी में अजगर निकला। सूचना के बाद भी जब वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय निवासी एक युवक उने अजगर को काबू में करके उसे एक कपड़े में बांधकर रख दिया।