3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

45 वर्षीय रूपा क्षत्रिय हुलेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, बड़े बड़े फिटनेस एक्सपर्ट नहीं कर सके

हर कोई खूबसूरत और फिट दिखना चाहता है। इसके लिए कोई जिम जाता है तो कोई अपने के लिए विशेष डाइट प्लान तैयार करता है। कुछ रोजाना खूब पसीना बहाते है। इनमें से एक है फिटनेस ट्रेनर रूपा क्षत्रिय हुलेट। इन दिनों रूपा सुर्खियों में छाई हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 3 Nov 2020, 5:55 PM IST

fitness trainer rupa kshatriya

fitness trainer rupa kshatriya

नई दिल्ली। हर कोई खूबसूरत और फिट दिखना चाहता है। इसके लिए कोई जिम जाता है तो कोई अपने के लिए विशेष डाइट प्लान तैयार करता है। कुछ रोजाना खूब पसीना बहाते है। इनमें से एक है फिटनेस ट्रेनर रूपा क्षत्रिय हुलेट। इन दिनों रूपा सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में उन्होंने फिटनेस की दुनिया में एक नया कीर्तिमान रखा है। रूपा ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो बड़े बड़े फिटनेस एक्सपर्ट नहीं कर पाया है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
पुलअप्स के लिए रूपा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में किया गया है। उन्होंने एक मिनट में 34 पुलअप्स कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने 45 साल की उम्र में यह कारनामा किया है। खबरों के अनुसार, कोरोना काल में उन्होंने इस चैलेंज की तैयारी की। वह रोजाना 100 पुलअप्स लगा रही थीं। उन्होंने फिर पुलअप्स को लेकर रिकॉर्ड चेक करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने खुद को इस रिकॉर्ड के लिए तैयार करना शुरू कर दी।

यह भी पढ़े :— एक ने बनाई बांस और ईंटों से देसी जिम, दूसरी स्कूटर पर चला रही मोबाइल लाइब्रेरी

पति के साथ शुरू किया था वर्कआउट
आपको बता दें कि रूपा फिटनेस ट्रेनर हैं। इतना ही नहीं वह प्रोफेशनल कोडर भी हैं। अमेरिका की रहने वाली रूपा ने अपने पति के साथ वर्कआउट शुरू किया था। आज ये उनके जीवन का एक हिस्सा बन गया है। रूपा के इस कारनामे को देखकर कहा जा सकता है कि उम्र के आकड़े से कुछ भी नहीं होता है। दिल में कुछ करने के लिए जज्बा होना चाहिए।