27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये फूड कॉम्बीनेशन्स देंगे आपको सुपर पावर, दिमाग और हेल्थ भी रहेंगे दुरुस्त

ज्यादातर लोगों को ऐसी चीजों के बारे में नहीं मालूम जो कॉम्बिनेशन के साथ ली जाएं तो खास फायदा होता है। जानें इनके बारे में-
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Nov 20, 2020

food_combination_to_be_healthy_fit.jpg

खाने में अक्सर फल, सब्जियां, फायबर अधिक लेने की सलाह दी जाती है। ज्यादातर लोगों को ऐसी चीजों के बारे में नहीं मालूम जो कॉम्बिनेशन के साथ ली जाएं तो खास फायदा होता है। जानें इनके बारे में-

पालक + ऑलिव ऑयल (मजबूत दिल व हड्डियों के लिए)
ओमेगा-३ (गुड फैट) शरीर के लिए जरूरी है। यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर विटामिन-के के अवशोषण में मदद करता है।
विटामिन-के के स्त्रोत : पालक, शलजम के पत्ते, ब्रोकली, पत्तागोभी आदि।
ओमेगा-३ के स्त्रोत : नट्स, ऑलिव-तिल का तेल।
कॉम्बो : विटामिन-के व गुड फैट को एक साथ पकाकर खाने से दिल और हड्डियां मजबूत होती हैं।

ज्यादा खून का बनना भी है बीमारी, ऐसे बचाएं खुद को

वर्क फ्रॉम होम में दें आंखों को आराम नहीं तो हो सकती हैं ये बीमारियां

एवोकैडो + गाजर (चमकदार स्किन के लिए)
गाजर में विटामिन-ए व बीटा कैरोटिन होता है जो स्किन को चमकदार बनाता है। एवोकैडो से भी विटामिन-ए मिलता है।
बीटा कैरोटिन के स्त्रोत : गाजर, खुबानी, पालक, शकरकंद, पपीता, पत्ता गोभी।
कॉम्बो : अवन में शकरकंद को रोस्ट करके उसमें ऑलिव ऑयल डालें और इसे एवोकेडो के साथ खाएं।

संतरा + पालक (ऊर्जा ही ऊर्जा के लिए)
आयरन व विटामिन-सी का कॉम्बिनेशन दिमाग, मांसपेशियों और शरीर को ऊर्जा देता है।
आयरन के स्त्रोत : पालक, काले-सफेद चने व टोफू।
विटामिन-सी के स्त्रोत : खट्टे फल जैसे संतरा, कीवी, अमरूद व टमाटर, स्ट्रॉबेरी और ब्रॉकली आदि।
कॉम्बो : पालक और संतरे को एकसाथ सलाद के रूप में खाएं। इससे तुरंत ऊर्जा मिलती है।

ब्राउन राइस + प्याज (मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए)
प्याज व लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि इनमें मौजूद सल्फर तत्त्व, जिंक को शरीर में अवशोषित करने में भी मददगार है। इनसे रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होने के साथ घाव भी जल्दी भरते हैं।
जिंक के स्त्रोत : सभी अनाज खासकर ब्राउन राइस।
सल्फर के स्त्रोत : प्याज और लहसुन।
कॉम्बो : ब्राउन राइस को प्याज के साथ मिलाकर खाएं।