30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MOG! सिर्फ नींबू-पानी पर ज़िंदा है महिला, 41 साल पहले छोड़ दिया था खाना

महिला का दावा है कि उसने 22 साल की उम्र से ही ठोस आहार खाना बंद कर दिया है और नींबू पानी पर ही गुजारा करती है। हैरानी की बात ये है कि इससे उनकी सेहत पर कोई बुरा असर नहीं दिखाई देता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 27 Sep 2022, 2:25 PM IST

ms ngon

ms ngon

दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग होते हैं। वे अपनी विचारधारा के अनुसार अपना जीवन जीते हैं। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जो बीते चार दशक से खाना नहीं खा रही है। वह सिर्फ नींबू पानी पीकर जिंदा है। जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे है। वियतनाम की एक महिला भी कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब लाइफस्टाइल जी रही है। महिला का दावा है कि वह पिछले 41 साल से ठोस आहार बिल्कुल नहीं ले रही है। इन दिनों यह महिला सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। आइए जाने इस महिला की लाइफस्टाइल के बारे में।


हम बात कर रहे है वियतनाम के लॉन्ग एन प्रांत में रहने वाली मिस नगोन की। 63 वर्षीय मिस नगोन अपने अनोखे आहार के लिए प्रसिद्ध है। महिला ने दावा किया है कि वह पिछले 41 साल से सॉलिड फूड नहीं खा रही है। वह सिर्फ सिर्फ नींबू-पानी पर अपनी जिंदगी जी रही है।


महिला का कहना है कि पिछले 41 वर्षों से वह कथित तौर पर थोड़े से नमक और चीनी के साथ-साथ नींबू के रस के साथ पानी पर रह रही है। अन्य सभी पोषक तत्वों को पूरी तरह से दूरी बना ली है। वह 22 साल की उम्र से ही सिर्फ नींबू-पानी पर ज़िंदा है।


63 साल की मिस नगोन अपनी उम्र के अनुसार आज भी काफी फिट और स्वस्थ दिखती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उनके अंदर ना तो एनर्जी की कमी है और ना ही उत्साह की। वह प्रति दिन कई प्रकार के योगासन करती है। उम्र की इस पडाव में भी वह काफी जवा लगती है।

यह भी पढ़ें- दादी के गर्भ में पोती! अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनने जा रही है 56 साल की महिला


एक अग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, महिला का कहना है कि 21 साल की उम्र तक वह चावल और बाकी सॉलिड फूड खाती थी। उनको पेट में दर्द और आंखें धुंधली की परेशानी होने लगी। जांच करने पर पता चले कि उनके खूब में बीमारी है। बहुत सारी दवाई लेने के बाद उन्होंने खाना छोड़ दिया। इसके बाद से शिकंजी पीने शुरू किया।

यह भी पढ़ें- इस गांव में शाम होते ही बजता है सायरन, लोग बंद कर लेते है मोबाइल और टीवी