2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगवार: बदले की आग में जल रहे बंदरों ने 250 कुत्तों को उतारा मौत के घाट

Maharashtra: स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर और कुत्तों के बीच ये बदले की जंग तब शुरू हुई जब कथित तौर पर बंदर के एक बच्चे को कुत्तों ने मार डाला था। इसके बाद बंदरों ने बदला लेने के लिए एक-एक करके कुत्तों को मारना शुरू कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 20 Dec 2021, 2:56 PM IST

monkey_and_dog.jpeg

महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड (Beed) जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बंदर और स्वान (कुत्तों) (Monkey vs Dogs) के बीच बदले का खेल चल रहा है जिसमें बंदरों ने अब तक 250 कुत्तों को जान से मार दिया है। यहाँ के लोगों का दावा है कि अब बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है स्थानीय लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। फिलहाल वन विभाग ने इन बंदरों को अपने कब्जे में ले लिया है और जल्द ही इन्हें जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।

महाराष्ट्र के बीड जिले के मजलगांव में बंदरों द्वारा कुत्तों के बच्चों को मारने का सिलसिला काफी समय से चल रहा था। अब हाल ये है कि यहाँ एक भी कुत्ते का बच्चा नहीं है।

शिकायत के बाद पकड़े गए बंदर

महाराष्ट्र के बीड जिले माजलगांव (Majalgaon) के लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग को भी की थी। इसके बाद अब जाकर वन विभाग को दो बंदरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। बीड वन अधिकारी सचिन कांड ने न्यूज एजेंसी को बताया कि "कुत्तों के कई बच्चों को जान से मारने में दो बंदर शामिल थे जिसे बीड में पकड़ लिया गया है।" इन बंदरों को वन विभाग ने नागपुर में शिफ्ट कर दिया और जल्द ही पास के जंग में इन्हें छोड़ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक- ग्वालियर में दुल्हन पैराग्लाइडिंग के जरिए शादी में पहुंचने वाली थी, मगर जानिए उसके साथ हुआ क्या

कैसे शुरू हुआ ये गैंग वार ?

इस मामले पर स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर और कुत्तों के बीच ये बदले की जंग तब शुरू हुई जब कथित तौर पर बंदर के एक बच्चे को कुत्तों ने मार डाला था। इसके बाद बंदरों ने बदला लेने के लिए एक-एक करके कुत्तों को मारना शुरू कर दिया। बीते एक महीने में बंदरों ने लगभर 250 कुत्तों के बच्चों को ऊंचाई से नीचे फेंककर मार डाला। ये बंदर किसी भी कुत्ते के बच्चे को देख उसे उठाया लेते और ऊंचाई पर ले जाकर फेंक देते थे। ये बंदर अब स्कूल के बच्चों को भी निशान बनाने लगे थे इसलिए गाँव के लोग बुरी तरह डरे हुए थे। अब इन बंदरों के पकड़े जाने से लोगों ने चैन की सांस ली।

यह भी पढ़ें:- Video: फेस मास्क की जगह पहनी महिलाओं की अंडरवियर! धक्के मारकर प्लेन से उतारा

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स देखने को मिले। एक नजर उन मीम्स पर: