आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है। पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया तेज़ी से पॉपुलर हुआ है। सोशल मीडिया के इस दौर में दुनिया जैसे सिमट सी गई है। एक जगह बैठे दुनियाभर में होने वाली बातों का पता चल जाता है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर आजकल कई तरह के वीडियो देखने को भी मिलते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी तो आती है ही, साथ ही देखकर हैरानी भी होती है। इसकी वजह है वीडियो में होने वाली हरकतें, जिनकी वजह से लोगों को ऐसी सज़ा मिलती है जिससे उनके होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ हुआ जो चलती बाइक पर बैठी हुई होती है और पास में चल रही बाइक को चला रही दूसरी लड़की को किक मारती है।