नई दिल्ली। ढिंचैक पूजा, पापे वाली आंटी का इंटरनेट पर तबाही मचाने वाला वीडियो तो आपने भी देखा होगा और पिछले महीने जैसे डब्बू अंकल सोशल मीडिया पर छाए रहे उससे भी आप वाकिफ होंगे। अब आप भी सोच रहे होंगे इतने दिनों से कुछ नया हंसी ठिठोली वाला वीडियो इंटरनेट पर नहीं दिखा। आप अगर इस इंतज़ार में बैठे हैं तो आज आपका इंतज़ार खत्म हुआ। हां! गली बॉय नाम का एक और इंटरनेट सेंसेशन सामने आया है। ये गली बॉय खेत,खलिहान बगीचे, सड़क हर जगह झूमता हुआ पाया जाता है। जिस महान व्यक्ति के बारे में हम आपको बता रहें हैं वो कहां के रहने वाले है कौन है इस बारे में कोई नहीं जानता है लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय वो चर्चा का विषय ही बने हुए है। ये शख्स इस अंदाज़ में डांस करता है कि किसी की भी हंसी निकल जाए।