नई दिल्ली। चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस (Coronavirus) लगभग 80 देशों में पहुंच चुका है। इस वायरस ने करीब 2 लाख लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। वहीं 5000 से अधिक लोगों ने कोरोना के चलते जान गवाई है। लेकिन इन से बीच एक खबर है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, कोरोना ने यूरोप अमेरिका समेत एशिया में अपनी कहर बरपा रहा है लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां इस वायरस का प्रकोप बहुत कम या ना के बराबर है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि ये देश चीन के सबसे करीबी हैं। इन देशों में सिंगापुर, ताइवान और हॉन्गकॉन्ग (Singapore, Taiwan and Hong Kong) प्रमुख हैं। ये देश चीन (China) के बिल्कुल करीब स्थित हैं, लेकिन इन्होंने कोरोना को काबू में कर लिया है।