सुखचैन देवी के को दो बेटे और एक बेटी है। उसके पति चंडीगढ़ मे मजदूरी का काम करते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन में उनकी नौकरी चली गई, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा। सुखचैन देवी चाहती हैं कि सरकार से उसे सरकारी योजना का लाभ मिले जिससे परिवार के गुजारे में आसानी होगी। वैसे वह यह भी कहती हैं कि उन्हें नाई बनकर काम करने में किसी तरह की शर्म नहीं है क्योंकि कोई काम छोटा नहीं होता है। उनके इस जज्बे को देखकर सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा भी उनकी मुरीद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वह हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगी। साथ ही वह सुखचैन देवी को पार्लर का भी बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में सहायता करेंगी।