नई दिल्ली। दहेज (Dowery) प्रथा को भले ही अपराध माना जाता है इसके बावजूद ये कुरीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश में सामने आई। जहां एक पति ने ही अपनी पत्नी की ऑनलाइन (Online Selling) बोली लगा डाली। परिजनों का आरोप है कि शख्स ने उनकी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। वह दहेज में बाइक न मिलने से नाराज था।