आज यानी 1 मई का दिन मजदूरों के लिए छुट्टी का दिन होता है। लेबर डे के मौके पर दुनिया के 80 से अधिक देशों में छुट्टी होती है। इस दिन के लिए ही दुनिया के हर मजदूर ने एकता दिखाई और तब तक नहीं झुके जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो गईं। Labour Day मजदूरों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है। पहली बार लेबर डे को हिंदुस्तान की लेबर किसान पार्टी ने आयोजित किया था। इस दौरान लाल झंडे का इस्तेमाल किया गया था जो मजदूर वर्ग को प्रदर्शित करता है 1 मई 1923 को मद्रास में इसकी शुरुआत की गई थी।