
यहां बना भारत का पहला 'डॉग पार्क', खर्च किए गए एक करोड़ से ज्यादा रुपए
नई दिल्ली: तेलंगाना के हैदराबाद में पालतू कुत्तों के लिए विशेष ‘डॉग पार्क’ का निर्माण कराया गया है इस पार्क में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं हैं। जानकारी के मुताबिक, बृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने कोंडापुर में 1.1 करोड़ रुपए की लागत से 1.3 एकड़ में फैले इस पार्क को विकसित किया है। इसमें वॉकिंग ट्रैक और क्लिनिक की सुविधा भी है। बता दें, जहां यह पार्क बनाया गया है वहां पहले कूड़े का डंपिंग यार्ड था। अब इस जगह का सही इस्तेमाल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर का पार्क बनाया गया है।
कुत्तों के लिए मौजूद है हर तरह की सुविधाएं
जीएचएमसी की जोनल आयुक्त डी. हरिचंदना के मुताबिक, इस पार्क में कुत्तों को ट्रेनिंग देने के लिए उपकरण, कसरत के उपकरण, दो लॉन, एक एम्फीथिएटर, बड़े और छोटे कुत्तों के लिए अलग—अलग अहाते समेत अन्य सुविधाएं हैं। लोग यहां पर अपने पालतू कुत्तो को ट्रेनिंग के लिए ला सकते हैं।
देश का पहला प्रमाणित डाॅग पार्क
उन्होंने बताया कि यह पार्क देश का पहला पहला प्रमाणित डॉग पार्क है। यहां पर एक पशु चिकित्सक, कुत्ते का प्रशिक्षक, मानकों के अनुरूप सफाई और कुत्तों को निशुल्क टीकाकरण की भी सुविधा होगी। हरिचंदना ने कहा कि उन्होंने इस तरह के ‘डॉग पार्क’ अन्य देशों में देखे थे और सोचा कि ऐसा अंतरराष्ट्रीय मानक वाला पार्क यहां क्यों नहीं हो सकता है। यहां पर लोग अपने पालतू कुत्तों को ला सकते हैं और पार्क की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
विदेशों में देखे थे एेसे पार्क
जोनल आयुक्त का कहना है कि उन्होंने इस तरह के ‘डॉग पार्क’ विदेशों में देखे थे। इसके बाद भारत में भी ऐसा अंतरराष्ट्रीय मानक वाला पार्क बनाने के बारे में सोचा था। इसके बाद डंपिंग यार्ड की जगह का इस्तेमाल करते हुए वहां पर डाॅग पार्क बनवाया। लोग अपने पालतू कुत्तों को यहां ला सकते हैं और पार्क की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
Published on:
17 Sept 2018 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
