जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच में बसाया जाएगा नया शहर
इस बारे में बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि हम एक पर्वतीय नगर बसाना चाहते हैं, जो दावोस से अधिक सुन्दर और रमणीय होगा। यह विश्व स्तर की परियोजना होगी। इससे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की गति बदल जाएगी। इससे रोजगार के हजारों अवसर उत्पन्न होंगे। जल्दी ही इस परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा और स्थानीय युवा नए बसने वाले शहर में नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।