बीते सोमवार को आईएस ने एक वीडियाे जारी किया, जिसमें बगदादी काे दिखाई दे रहा है और उसका हुलिया भी पहले से कुछ बदला हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के अलावा बगदादी का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने 21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए धमाकों को आईएस के आखिरी गढ़ बगाैज में मारे गए आतंकियों का बदला बताया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आखिर बगदादी के मरने की झूठी खबर फैलाई गयी थी।