scriptपाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा है परमाणु बमों का जखीरा, किस देश के पास कितने बम? | Know which country has how many nuclear weapons | Patrika News

पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा है परमाणु बमों का जखीरा, किस देश के पास कितने बम?

Published: Mar 11, 2020 12:46:21 pm

Submitted by:

Piyush Jayjan

आजकल देशो की ताकत उनके सैन्यबल और परमाणु हथियारों ( Nuclear Weapons ) के आधार पर आंकी जाती है। इसलिए हर देश लगातार अपने परमाणु हथियारों के जखीरें में बढ़ोतरी करने की कवायद में लगा हुआ है।

nuclear weapon

Nuclear weapon

नई दिल्ली। अमेरिका ( America ) और ईरान ( Iran ) के बीच हालिया तनाव के बाद लोगों के जेहन में अक्सर यह सवाल आता ही होगा कि हम आखिर कितने शक्तिशाली है। परमाणु हथियारों ( Nuclear Weapons ) से लैस दुनिया का हर देश एक-दूसरे को आंख दिखानें से नहीं चूकता।

दुनिया के तमाम देश अपने अस्त्रों को आधुनिक बनाने में जुटे हैं। यहीं वजह भी है कि पूरी दुनिया में परमाणु हथियारों के जखीरेे को बढ़ाने रेस लगी हुई है। इस वक्त नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं जिनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्राएल और उत्तर कोरिया प्रमुख तौर पर शामिल हैं।

छात्र ने अपने दोस्त का खिलौना छत पर फेंका, फायरफाइटर ने टेडी को रेस्क्यू कर जीता लोगों का दिल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियारों पर नजर रखने वाली संस्था सिपरी का अनुमान है कि 2019 की शुरुआत में दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या 13,865 थी। इस आंकड़े में उन सभी हथियारों को गिना गया है जिन्हें तैनात किया जा चुका है। आइए जानते है किसे देश के पास कितने परमाणु हथियार है-

 

रूस ( Russia )

एक रिपोर्ट के मुताबिक परमाणु हथियारों ( Nuclear Weapons ) की संख्या के मामले में रूस ( Russia ) सबसे आगे है। रूस के पास मौजूदा वक़्त में 6,850 परमाणु हथियार हैं। आपको बता दें कि साल 1949 में रूस ने पहली बार परमाणु परीक्षण ( Nuclear Test ) किया था।

इस जगह रहने के लिए कराना होता है ऑपरेशन, जानें वजह

अमेरिका ( America )

दुनिया का सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाले अमेरिका ( America ) ने साल 1945 में पहली बार परमाणु परीक्षण किया था। अमेरिका के पास 6,185 परमाणु बम ( Nuclear Weapons ) हैं। अमेरिका हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु बम से हमला भी कर चुका है।

फ्रांस ( France )

यूरोप मे सबसे ज्यादा परमाणु हथियार फ्रांस के पास है। फ्रांस के पास 300 परमाणु हथियार है। इसलिए आज फ्रांस दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियार धारक देश बन गया है। अमेरिका, रूस और यूके के बाद फ्रांस ऐसा चौथा ऐसा देश बना जिसने परमाणु हथियार का परीक्षण व विकास किया।

चीन ( China )

परमाणु बम ( Atom Bomb ) रखने के मामले मे चीन चौथे नंबर पर है। चाइना के पास अब तक 280 परमाणु बम है। जिसमें लगातार इजाफा करने की कोशिशें जारी है। चीन ने पहला परमाणु परीक्षण साल 1964 मे और आखरी परीक्षण 29 जुलाई 1996 को किया था।

यूनाइटेड किंगडम ( United Kingdom )
यूके ( United Kingdom ) के पास अब तक 215 परमाणु बम है। अमेरिका ( America ) और रूस ( Russia ) के बाद यूके तीसरा ऐसा देश बना जिसने परमाणु बम परीक्षण किया। यूके ने पहला परीक्षण 3 अक्टूबर 1952 मे और आखरी परीक्षण 26 नवम्बर 1991 मे किया।

 

पाकिस्तान ( Pakistan )
भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान परमाणु हथियार रखने के मामलें की लिस्ट में छठवे नंबर पर मौजूद है। पाकिस्तान ( Pakistan ) के पास इस वक़्त 145 परमाणु बम है। भारत पर बढ़त बनाने के चक्कर में पाकिस्तान परमाणु हथियार को विकसित करने में लगा है।

 

भारत ( India )

 

भारत ने अपना पहला परीक्षण 18 मई 1974 मे स्माइलिंग बुद्धा के नाम से सफलता पूर्वक किया था। परमाणु परीक्षण करने वाला भारत छठवा देश था। भारत के पास इस वक़्त 135 एटम हथियार हैं। इस लिहाज से भारत परमाणु हथियारों की दौड़ में अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से पिछड़ा हुआ है।

 

 

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो