आपने फिलॉस्पर कार्ल मार्क्स ( Karl Marx ) के बारे में तो सुना ही होगा। ये ही वो शख्स हैं जिन्होंने दुनिया के मजदूरों को एक मंच पर इकट्ठे होने का नारा दिया। उन्होंने कहा दुनिया के मजदूरों के पास अपनी जंजीर के अलावा खोने के लिए कुछ भी नहीं है, दुनिया के मजदूर एक हो। कार्ल मार्क्स ताउम्र मजदूर और कामकाज करने वाले लोगों के लिए अपनी आवाज को बुलंद करते रहे। हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने कभी कोई श्रम आधारित नौकरी नहीं की, लेकिन मजदूरों के लिए अपनी आवाज को कभी कम नहीं होने दिया। उनके क्रांतिकारी और कट्टर लेखों के कारण ही उन्हें जर्मनी, बेल्जियम और फ्रांस से भगा दिया गया था।