
भविष्य से आने का दावा करता है ये शख्स, लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
नई दिल्ली: कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक शख्स ने सनसनी मचा दी थी, दरअसल इस शख्स का दावा था कि वो भविष्य से आया है और वो साल 2018 में आकर फंस गया है। इस शख्स के दावे को लोगों ने मजाक बताया था लेकिन अब इस कथित भविष्य पुरुष को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसके बारे में जानकार शायद आपको भी यकीन हो जाएगा कि यह शख्स भविष्य से ही आया है।
दरअसल जेम्स ऑलिवर नाम के इस शख्स ने दावा किया था कि वो साल 6491 से आकर यहां पर फंस गया है। जेम्स के इस दावे को पहले तो लोगों ने खूब नकारा था और जमकर उसका मजाक भी उड़ाया था लेकिन जब इस शख्स की सच्चाई जानने के लिए उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया गया तो उसमें जो चीज निकल कर सामने आयी है उसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है।
जेम्स ने बताया था कि वो एक मिशन पर था जिसमें उसको साल 2030 में जाना था लेकिन वो गलती से साल 2018 में आ और फंस गया, अब वो भविष्य में अपने परिवार और दोस्तों के पास वापस नहीं जा पा रहा है। यह सुनने में तो किसी साई-फाई फिल्म जैसा लगता है लेकिन अगर इस शख्स की मानें तो वो सच बोल रहा है।
आपको बता दें कि इस शख्स के दावे को देखते हुए पैरानॉर्मल यूट्यूब साइट एपेक्स टीवी नई इस शख्स से बात की और उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने का फैसला लिया। आपको बता दें कि इस शख्स के लाई डिटेक्टर टेस्ट के नतीजे ने सभी को ये सोंचने पर मजबूर कर दिया कि वो सच बोल रहा है। दरअसल लाई डिटेक्टर के मुताबिक़ यह शख्स सही बोल रहा है। लाई डिटेक्टर मशीन के नतीजों को देखकर पूरी दुनिया हैरान है और अब लोगों को ऐसा लग रहा है कि यह शख्स जो कह रहा है वो सच है, और ये सच में भविष्य से आया है।
Updated on:
5 Jun 2018, 8:13 AM IST
Published on:
5 Jun 2018, 8:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.