
अक्सर टीचर का पीछा करता था युवक, अकेला पाते ही घर में घुस आया आैर कर दिया ये कांड
नई दिल्ली: हरियाणा के सिरसा में एक सिरफिरा आशिक अपनी टीचर के घर उस वक्त घुस गया जब वह अकेली थी। घर में घुसते ही युवक ने पिस्तौल निकालकर उसका बट टीचर के सिर पर मारा। इसके बाद उसने फायर कर दिया, लेकिन टीचर बच गई। उसने युवक को कमरे में धक्का देकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। टीचर ने शोर मचाकर लोगों को बुला लिया, जिसके बाद युवक इतना डर गया कि उसने खुद को खत्म कर लिया। बताया गया कि जब लोगों ने उसे कमरे में बंद कर दिया तो आरोपी ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
टीचर पर की फायरिंग, लेकिन बच गइर् जान
जानकारी के अनुसार बेगू रोड पर रहने वाला 22 साल का युवक एक घर में घुस गया। इस दौरान घर पर सिर्फ महिलाएं ही मौजूद थीं। घर में घुसते ही आरोपी युवक ने पिस्तौल निकाली और महिला टीचर पर बट से वार कर दिया। उसने एक फायर भी किया, लेकिन गोली टीचर को नहीं लगी। टीचर जान बचाते हुए घर से बाहर भागी और युवक को अंदर ही धक्का देकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बीच बताया गया कि कमरे में बंद भूपेंद्र ने खुद की गर्दन के नीचे पिस्तौल लगाकर गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एकतरफा प्यार में पागल था युवक, अक्सर करता था टीचर का पीछा
पुलिस के अनुसार, बेगू रोड पर रहने वाला 22 साल का युवक टीचर के एकतरफा प्यार में पागल था और अकसर उसका पीछा किया करता था। पुलिस ने टीचर के बयान पर युवक के खिलाफ जबरन घर में घुसने, हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। बता दें, एकतरफा प्यार में पड़कर इससे पहले भी एक युवक ने लड़की पर हमला कर दिया था, हालांकि उसके शोर मचाने पर वह वहां से भाग निकला था।
Published on:
31 Aug 2018 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
