1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अकेले एडल्ट फिल्म देख रहे इस शख्स ने उत्तेजना में किया कुछ ऐसा, जिसने भी देखा दहल गया उसका दिल

बता दें कि, उसके शरीर से इतना खून बह गया कि वह जमीन पर गिर गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 22 May 2018, 10:13 AM IST

man cut his own genitals and blamed adult film

अकेले एडल्ट फिल्म देख रहे इस शख्स ने उत्तेजना में किया कुछ ऐसा, जिसने भी देखा दहल गया उसका दिल

नई दिल्ली। थाईलैंड से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक शख्स को बेहद जख्मी हालत में अस्पताल में पहुंचाया गया। दर्द से कराह रहे इस शख्स के घर जब अस्पताल कर्मी पहुंचे तो वह खून से लथपथ मिला था। मिली जानकारी के मुताबिक वह शख्स जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। वहां पहुंचते ही अस्पताल कर्मियों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसे फौरन अस्पताल ले गए। 30 वर्षीय युवक को जख्मी हालत में देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। असल में, उस शख्स का निजी अंग कटा हुआ था और वह दर्द से बुरी तरह तड़प रहा था। उसे अपना प्राइवेट पार्ट अपने दोनों हाथों से पकड़ रखा था। 30 वर्षीय Whisanu Srisanao अपना प्राइवेट पार्ट खुद ही काट लिया था और वह जख्मी हालत में बार-बार यही दोहरा रहा था कि "मैं एडल्ट फिल्म देख रहा था"।

मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक वह शख्स एडल्ट फिल्म देख रहा था। एडल्ट फिल्म देख रहा यह आदमी इतना उत्तेजित हो गया कि अपना निजी अंग ही काट डाला। खून से लथपथ कमरा पूरी घटना बयान कर रहा था। बता दें कि, उसके शरीर से इतना खून बह गया कि वह जमीन पर गिर गया। घायल अवस्था में उसने एमरजेंसी कॉल किया। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित अस्पताल में भी सिर्फ एक ही बात दोहरा रहा था, "मैं एडल्ट फिल्म देख रहा था"। डॉक्टरों ने बताया कि अब उस शख्स की हालत स्थिर है और धीरे-धीरे बेहतर भी हो रही है। हालांकि, उसके शरीर पर घाव का निशान अब ताउम्र रह जाएगा। वहीं, शख्स अपने इस हालत का जिम्मेदार एडल्ट फिल्म को दे रहा है। पुलिस ने बताया कि इस शख्स के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी क्योंकि उसने खुद को घायल किया है, किसी और पर हमला नहीं किया। इसलिए मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया जा सकता लेकिन इस घटना के बाद अब वह कभी इन जख्मों से उभर नहीं पाएगा।