9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति के पैंट की जेब में पत्नी को मिला एक कागज, लिखा था- ‘भूख मिटाने के लिए करना पड़ा ये गंदा काम’

क्या हो अगर एक पत्नी को अपने पति की दुसरे शादी के बारे में पता चले? ज़ाहिर सी बात है उसकी पूरी दुनिया ही उजड़ जाएगी।

2 min read
Google source verification
man did 6 marriages for money

पति के पैंट की जेब में पत्नी को मिला एक कागज, लिखा था- 'भूख मिटाने के लिए करना पड़ा ये गंदा काम'

नई दिल्ली। गरीबी क्या न करवा दे, लेकिन किसी को भी दुख पहुंचाने से कभी कुछ अच्छा नहीं होता ये बात सबको पता है। हमारे इस समाज में कई तरह के लोग रहते हैं। यहां कई धर्म और जाती के लोग रहते हैं और सबके अलग-अलग कायदे और कानून भी हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि देख में बने कानूनों को ताख पर रख दिया जाए। क्या हो अगर एक पत्नी को अपने पति की दुसरे शादी के बारे में पता चले? ज़ाहिर सी बात है उसकी पूरी दुनिया ही उजड़ जाएगी। ऐसा ही कुछ हुआ इस पत्नी के साथ लेकिन बात इतनी ही नहीं थी। इस महिला ने अपने पति की दूसरी शादी की शिकायत पुलिस में की तो जांच में कई चौंका देने वाली बात पता चली। और जब पति से इस बारे में पुछा गया तो उसके बताया कि ऐसा उसने अपने परिवार का पेट पालने के लिए किया था। उसने जो पुलिस स्टेशन में खुलासे किये वो हर किसी को हैरान कर गए। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा।

विजयवाड़ा के रहने वाले एक शख्स की पत्नी जब अपने घर की सफाई में जुटी थी तभी उसे एक ऐसा कागज़ मिला जिसमें उसके पति का एक राज़ खुल गया। इस कागज़ से पत्नी को पता चला की, उसके पति ने एक और शादी कर रखी है। रुकिए! बात अभी ख़तम नहीं हुई है, पुलिस में शिकायत करने के बाद जो बात पत्नी को पता चली उसे सुन उसकी बची खुची दुनिया भी उजाड़ गई। सरकारी दफ्तर में काम करने वाले इस शख्स के परिवार वालों को भी इस बात की जानकारी नहीं थी। पहली पत्नी के पुलिस में शिकायत कराने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता लगा की उसके पति ने एक दो नहीं बल्की 6 शादियां की थीं। उसने किसी को भनक भी नहीं पड़ने दी और वह एक हफ्ता एक पत्नी के साथ और दूसरा हफ्ता दूसरी पत्नी के साथ बिताता था। उससे जब ऐसा करने की वजह पूछी गई तो उसने बताया की ऐसा उसने दहेज पाने की लालच से किया था क्योंकि उसके परिवार में वक्त के खाने के भी लाले पड़े थे। फिलहाल, पुलिस उसके खिलाफ कार्यवाई कर रही है और मामले की पूरी जांच में जुटी है।