
बेटी को गोद में लिए चौहरे पर खड़ा हो गया ये शख्स, वजह जानकर आंस में आ जाएंगे आंसू
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक शख्स की गोद में बच्ची लिए एक फोटो वायरल हो रही है। यह शख्स अपने साथ एक तख्ती भी लिए हुए है, जिसमें लिखी बात पढ़कर लोग हैरान हो गए हैं। जी हां, दरअसल यह शख्स सड़क पर खड़े होकर अपनी मासूम बच्ची को बेचने निकला था। लोगों ने जब उससे पूछा कि वह एेसा क्यों कर रहा था, तो जवाब सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए।
बेटे को बचाने के लिए बेटी को बेच रहा था शख्स
मामला चीन के बीजिंग का है। यहां एक शख्स अपनी गोद में मासूम बेटी को लिए शहर के एक बिजी चौराहे पर खड़ा हो गया। उसके हाथ में एक तख्ती थी, जिसप लिखा था कि वह अपने चार साल के बेटे को बचाने के लिए बड़ी बेटी को बेचने के लिए तैयार है।
इस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला
दरअसल, शख्स का चार साल का बेटा लेकिमिया की बीमारी से पीड़ित है। वह अस्तपाल में भर्ती है और अब तक इलाज में काफी पैसा खर्च हो चुका है। इलाज के लिए कर्ज भी लेना पड़ा। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि परिवार के पास अपने मासूम बेटे के इलाज के लिए एक भी पैसा नहीं बचा। ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी को बेचकर पैसा कमाने की सोची। हालांकि, बच्ची की मां ने कहा कि वह अपनी बेटी को बेचना नहीं चाहते हैं, ऐसा सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए किया गया।
लोगों ने बढ़ाए मदद के हाथ
बता दें, शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गइर् है। पहली नजर में इस फोटो को जिसने भी देखा वह चौंक गया आैर पिता की बुराइर् करने लगा, लेकिन जब लोगों की इस फोटो की असलियत पता चली तो उनकी आंख में आंसू आ गए। जानकारी के मुताबिक, फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। कुछ लोगों ने शख्स को उसके बेटे के इलाज के लिए पैसों से मदद भी की।
Updated on:
14 Aug 2018 05:39 pm
Published on:
14 Aug 2018 02:15 pm
