
नई दिल्ली। शादी वाले दिन हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। इसलिए खूब साज-श्रृंगार करती है और इसमें लाखों रुपए का खर्च भी आता है। मगर इन दिनों दुबई की एक दुल्हन बहुत चर्चाओं में है। क्योंकि उसे सजाने में करीब सात करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। मजेदार बात यह है कि ये दुल्हन कोई इंसान नहीं बल्कि एक केक है। जिसे इन दिनों दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में रखा गया है।
इस केक को ब्रिटेन से लाकर यहां लगाया गया है। दुल्हन के आकार में दिखाई दे रहा ये केक दुनिया का सबसे महंगा केक है। इसका वजन करीब 120 किलो है। तीन कैरेट के हीरे लगे हैं। केक के गाउन के लिए इसमें लेसवर्क किया गया है। साथ ही ड्रेस और ज्वैलरी के लिए कई छोटे-छोटे- मोती भी लगाए गए हैं।
केक की लंबाई 182 सेंटीमीटर है। इसे सजाने में कारीगरों को 10 दिन का समय लगा है। केक और आइसिन के अलावा इसमें 5000 फूलों का इस्तेमाल किया गया। केक का बेस तैयार करने के लिए 1 हजार अंडे और 20 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। दुल्हन के रूप में सजा ये केक इस वक्त वल्र्ड ट्रेड सेंटर की प्रदर्शनी का हिस्सा है।
Updated on:
07 Nov 2019 04:50 pm
Published on:
07 Nov 2019 04:50 pm
