नई दिल्ली:समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के संरक्षक और मैनपुरी से प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) की तबियत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें संजय गांधी पीजीआई ( PGI ) में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव की नाक से खून आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया इसके बाद सभी जरूरी चेकअप करके उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। मुलायम सिंह यादव ने कुछ साल पहले अयोध्या ( Ayodhya ) में हुए गोलीकांड को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था जिसने सभी के होश उड़ा दिए थे।