नई दिल्ली। नाग-नागिन के बदले के किस्से बिना सुने किसी का बचपन नहीं गुजरा होगा। अक्सर आपने पुरानी फिल्मों में नाग और नागिन के प्यार की कहानी देखी होगी सारी कहानियों की पटकथा एक जैसी ही होती थी, उसमें जोड़े में से अगर एक को मार दिया जाता था, तो दूसरा मारने वाले को नहीं छोड़ता और आखिरकार अपने साथी की मौत का बदला ले लेता था। इसी तरह हरियाणा के जिला जींद के खंड जुलाना में हो रही है। जहां एक प्रवासी मजदूर जो कि मार्ग की इंटर लॉकिंग का कार्य कर रहा था कि अचानक वहां सांप निकल गया, जिसे उसने अपनी जान बचाने के चक्कर में मार दिया उसके बाद वह अपना काम खत्म कर रात में घर के लिए निकला। जब वह सो रहा था तो उसे सांप ने आकर डस लिया। बता दें कि उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।