6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत लौटने से पहले सिद्धू ने लाहौर में किया ये काम, देखकर हैरान रह गए थे लोग

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए थे।
2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 21, 2018

siddhu

भारत लौटने से पहले सिद्धू ने लाहौर में किया ये काम, देखकर हैरान रह गए थे लोग

नई दिल्ली: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए थे। समारोह के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री सिद्धू पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलते और पाक अधिकृत कश्मीर PoK (पीओके) के राष्ट्रपति मसूद खान के साथ बैठे नजर आए थे, जिसके बाद से लगातार विवाद जारी है। वहीं, दूसरी तरफ ये खबर भी वायरल हो रही है कि सिद्धू ने वाघा बॉर्डर पार करके भारत लौटने से पहले वहां शॉपिंग की। पाकिस्तानी के अखबार डॉन के मुताबिक, सिद्धू ने भारत लौटने से पहले पाकिस्तान के राजनीतिज्ञों और क्रिकेटरों से भी मुलाकात की।

जूता खरीदने पहुंचे सिद्धू, देखकर हैरान रह गए लोग

सिद्धू, इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने पाकिस्तान में थे। इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के बाद सिद्धू लाहौर में टैक्साली गेट पहुंचे, जहां उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए टिल्ली वले जूते खरीदे। दुकानदार ने सिद्धू को जूते गिफ्ट में दिए। हालांकि, सिद्धू उसे जूतों के पैसे लेने के लिए कहते रहे। उन्हें लाहौर के बाजार में खरीददारी करते हुए देख कर वहां उपस्थित लोग चौंक गए। इस दौरान फैन्स ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

हर तरह हो रही आलोचना


बता दें, शिवसेना ने पाकिस्तान जाने और वहां के सेना प्रमुख से गले मिलने के लिए सिद्धू पर हमला बोला और इसे 'बेशर्मी की हद' बताया। वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक अदालत में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को गले लगाने के लिए दर्ज कराया गया है। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में सिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले को लेकर सिद्धू की सफाई भी आ चुकी है।