27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Hot On Web / एक दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खा लेते हैं ये सब, खर्च सुनकर हो जाएंगे हैरान

एक दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खा लेते हैं ये सब, खर्च सुनकर हो जाएंगे हैरान

प्रधानमंत्री की जीवनशैली को जानने के लिए लोग हमेशा से ही उत्सुक रहे हैं। हम आपको प्रधानमंत्री मोदी के एक दिन के खाने के खर्च के बारे में बताएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 16 Aug 2018, 12:32 PM IST

Narendra Modi

एक दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खा लेते हैं ये सब, खर्च सुनकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी, एक ऐसा नाम जो आज के समय में पूरी दुनिया में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। देश के लगभग 21 राज्यों में बीजेपी की सरकार अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। अब जहां जीत है,प्रशंसा है, वहां निंदा भी होगी।

अकसर देखा गया है कि नरेंद्र मोदी या बीजेपी सरकार के विरोधी उनके खर्च को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। उनके घूमने से लेकर खाने तक को लेकर हमेशा सवाल उठाया जाता रहा है।

ऐसे में हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने व्यक्तिगत खर्च का वहन खुद ही करते हैं। जी हां, अपने निजी खर्च के लिए वह किसी भी प्रकार की कोई सरकारी सहायता नहीं लेते हैं।

प्रधानमंत्री की जीवनशैली, खानपान इत्यादि को जानने के लिए लोग हमेशा से ही उत्सुक रहे हैं। आज हम आपको प्रधानमंत्री मोदी के एक दिन के खाने के खर्च के बारे में बताएंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने डायट को लेकर हमेशा से ही सजग रहे हैं। उनकी दिनचर्या सुबह पांच बजे से ही शुरू हो जाती है। सुबह योगासन इत्यादि करने के बाद वे सुबह 7:00 बजे तैयार हो जाते हैं। इसके बाद वह नाश्ता करते हैं।

नाश्ते में उन्हें थेपला, ढोकला या फिर पोहा खाना पसंद है। दोपहर में उन्हें गुजराती या दक्षिण भारतीय हल्का खाना पसंद है। रात के खाने में प्रधानमंत्री मोदी की थाली में रोटी, दाल और दही इत्यादि शामिल होते हैं। यानि कि एक आम इंसान से भी सादा भोजन करते हैं हमारे प्रधानमंत्री।

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नवरात्रि में पूरे 9 दिनों का व्रत भी रखते हैं और उस दौरान वह दिन में केवल 1 फल खाते हैं। इसके साथ ही वह अपने गले का विशेष ध्यान रखते हैं। भाषण के दौरान वह गले को ठीक रखने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करते हैं।

इस पूरे लेख के बाद यह बात तो स्पष्ट है कि एक सामान्य इंसान अपने सुबह से रात तक के भोजन में तमाम तरह की चीजों को शामिल करते हैं। कभी-कभार हम मसाले युक्त, तले-भुने इत्यादि भोजन को भी अपनी डायट का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री हमेशा सादा और सिंपल खाने को ही प्रिफर करते हैं और शायद यहीं उनके फिट रहने का राज भी है।