
Opening tin can with shovel goes wrong
दुनिया निराले लोगों से भरी हुई है। इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो अपने दिमाग का कई बार ज़रुरत से ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों को पता होता है कि उन्हें ऐसा करने की ज़रूरत नहीं होती, पर उसके बावजूद कुछ कामों के लिए वो ऐसा करते हैं। ऐसे लोग कई बार छोटे से काम के लिए ज़्यादा होशियारी का इस्तेमाल करते हुए कुछ ऐसा करते हैं जिससे उनका काम तो नहीं होता, पर नुकसान ज़रूर होता है। ऐसे लोगों को तुरंत ही अपनी हरकत का अफसोस भी हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जिसने एक टिन के कैन (डिब्बे) को खोलने के लिए फावड़े का इस्तेमाल किया।
छोटे से टिन के डिब्बे को खोलने के लिए फावड़े का इस्तेमाल
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है और उसके पास एक टिन का एक छोटा सा डिब्बा है। शख्स अपने घर के बैकयार्ड में दिखाई दे रहा है और टिन के डिब्बे को खोलना चाहता है। पर इसके लिए वह ज़रूरत से ज़्यादा दिमाग लगाते हुए के फावड़े का इस्तेमाल करता है।
टिन के डिब्बे को खोलने के लिए फावड़े का इस्तेमाल पड़ा भारी
टिन का डिब्बा छोटा सा होता है, जिसे शख्स बैकयार्ड में ज़मीन पर रख देता है। उसके बाद उसे खोलने के लिए एक फावड़ा लेता है और फावड़े को टिन के डिब्बे पर ज़ोर से मारता है। छोटे से टिन के डिब्बे को खोलना मुश्किल काम नहीं होता और इसे आसानी से खोला जा सकता है। पर इस पर फावड़े के तेज़ प्रहार से प्रेशर पड़ता है और यह झटके से सिर्फ खुलता ही नहीं, बल्कि टूट जाता है। टिन के इस डिब्बे के अंदर ब्लू पेंट होता है। टिन के डिब्बे के टूटते ही उसके अंदर का ब्लू पेंट तेज़ी से उस शख्स के ऊपर उड़ता है और उसके चेहरे के साथ दोनों हाथों पर भी लग जाता है। तब उसे अपनी हरकत का अफसोस होता है।
यह भी पढ़ें- हाथी को केला खिलाने की कोशिश कर रही थी लड़की, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हो गई चारों खाने चित्त
वीडियो को मिला बेहतरीन रिस्पॉन्स
ट्विटर पर इस शख्स के छोटे से टिन के डिब्बे को खोलने के लिए फावड़े का इस्तेमाल करने और उसके अंदर का पेंट उसके चेहरे और हाथों पर लगने के वीडियो को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। इसे 22 घंटे में ही 10 लाख लोग देख चुके हैं। साथ ही इस पर अब तक 6,988 लाइक्स, 617 रीट्वीट्स, 77 कोट ट्वीट्स और 140 रिप्लाईस आ चुके हैं। इतना ही नहीं, इस ट्वीट को अब तक 187 लोग बुकमार्क भी कर चुके हैं। इस पर लाइक्स, रीट्वीट्स, कोट ट्वीट्स, रिप्लाईस और बुकमार्क्स और भी बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें- महिला की कार की बैक सीट पर दिखा एलियन, फोटो देखकर लोगों के उड़ गए होश
Updated on:
29 Oct 2024, 11:20 AM IST
Published on:
25 Apr 2023, 4:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.