ऑप्टिकल इल्यूजन आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये इल्यूजन दिमाग को चकरा देते हैं तो कुछ आँखों को धोखा देते हैं। कई तस्वीरें घंटों समय बिताने के बाद भी सुलझ नहीं पाती फिर भी लोग उसे सुलझाने में जुटे रहते हैं। ये तस्वीरें आपके दिमाग की कसरत भी करा देती है और इससे आपका दिमाग भी तेज होता है। आपका फोकस बढ़ता है। आज हम भी एक ऐसी तस्वीर लाए हैं जिसमें आपको छिपा हुआ चूहा ढूँढना है और ये इतना आसान नहीं है।