27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Hot On Web / Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं 25 जानवर, 99 फीसदी लोग बताने में हुए फेल

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं 25 जानवर, 99 फीसदी लोग बताने में हुए फेल

Optical Illusion: इस बार आपको एक चेहरे एक दो नहीं बल्कि 25 जानवरों को ढूँढना है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर को खुद भी देखिए और अपने दोस्तों को भी दिखाकर उन्हें करिए कन्फ्यूज़।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 15 Jul 2022, 7:03 AM IST

Optical Illusion: Find 25 hidden animals hidden in this face

Optical Illusion: Find 25 hidden animals hidden in this face

ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी कुछ दिलचस्प तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। यूजर्स को इस तरह के इल्यूजन को सॉल्व करने में भी काफी मजा आता है, लेकिन कुछ तस्वीरें दिमाग को हिलाकर रख देती हैं। एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिली जो काफी कठिन है। एक ऐसा चेहरा वायरल हो रहा है जिसमें दर्जनों जानवर और पशु-पक्षियों को पैक किया गया है। इन्हें ढूँढना काफी कठिन है और कुछ तो ये तक कह रहे हैं कि कोई जीनियस ही इन्हें खोज सकता है।

केवल 0.1% लोग ही इसे ढूंढ पाए
यदि आप इस तस्वीर में 25 जानवर 75 सेकंड यानि कि 1 मिनट 15 सेकंड में ढूंढ लेते हैं तो आप एक जीनियस कहलाएंगे। ऐसा करने वाले अब तक केवल 0.1 फीसदी लोग ही हैं जो ढूंढ सके हैं और यदि आप ऐसा करने में सफल रहे तो आप भी विश्व की 0.1% आबादी में शामिल हो जाएंगे। तो देर किस बात कि अभी ढूंढकर देखिए।

तस्वीर में छुपे हैं 25 जानवर
जिस तस्वीर को आप देख रहे हैं इसमें एक चेहरा दिखाई दे रहा होगा इसे 16 वीं सदी के इतालवी कलाकार ग्यूसेप आर्किम्बोल्डो द्वारा कैनवास पर बनाया गया था। इस चेहरे को कई जानवरों और पशु-पक्षियों के जरिए बनाया गया है। इसमें हाथी, घोड़े, भालू, मोर, बाघ, तेंदुआ, खरगोश, बाज, मोर, और कछुआ सहित 25 जानवर हैं। क्या आप इन सभी जानवरों को ढूँढने में सफल हो गए हैं? क्या आपको टिड्डा और चूहा भी दिखाई दे रहा है? इस चेहरे में छुपे 25 जानवर को ढूंढिए और जानिए आप कितने जीनियस हैं और अपने दोस्तों को भी करिए कन्फ्यूज़।

यह भी पढ़े- Optical Illusion: दूसरों से कितने जीनियस हैं आप ? इस फोटो में छिपे रंग से करें पता