
जंगल में अपने बिल को छोड़ इस मजदूर के घर कोबरा ने किया ऐसा काम, देखकर छूटे गांववालों के पसीने
नई दिल्ली। ओडिशा के भद्रक जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है यहां एक घर में दो कोबरा और उसके 110 से अधिक बच्चे बरामद किए गए हैं। कोबरा कितना खतरनाक सांप है यह तो सभी जानते हैं और किसी के घर में यह घुस जाए इससे खतरनाक बात क्या होगी। लेकिन इससे भी खतरनाक है एक ही घर में दो कोबरा और उसके एक या दो नहीं बल्कि 110 बच्चे बरामद होना। ऐसा सोचने भर से मन सिहर उठता है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी अमलान नायक ने बताया कि, पैकाशी गांव में शनिवार को एक मजदूर के घर से सांप के बच्चे और 20 अंडे मिले। जिसके बाद दो कोबरा सांपों को रविवार को मौके पर वहां देखा गया। अमलान ने जानकारी देते हुए बताया कि, सांप के बच्चे ये दो या तीन दिन के हैं। डीएफओ ने बताया कि सांप के बच्चों को रिहाइशी इलाके से दूर उनके रहने के प्राकृतिक जगह पर उन्हें छोड़ दिए जाएगा ताकि वे रिहायशी इलाकों से भी दूर रहें और सही से जी भी पाएं।
बता दें कि, कुछ महीने पहले कोबरा के अंडे देने का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में कोबरा के 23 अंडे देने का सिलसिला देखा गया था। जब उस जहरीले कोबरा को जंगल में छोड़ने जा ही रहे थे कि उन्हें लगा कि जिस बैग में वे कोबरा को लेकर जा रहे हैं, उसमें अंडे हैं। लोगों ने बिना समय गंवाए ओडिशा के स्नेक हेल्पलाइन पर फोन किया, जहां से उन्हें कोबरा को जंगल में नहीं, बल्कि स्नेक हेल्पलाइन दफ्तर लाने के लिए कहा गया, ताकि कोबरा को अंडे देने में कोई असुविधा ना हो। बता दें कि, यह वीडियो ओडिशा के भुवनेश्वर का बता गया था। कोबरा को देखकर भले ही और लोग दर जाते हैं, लेकिन वन्यजीवों से प्यार और उनका संरक्षण करने वालों के लिए ऐसे नजारे अद्भुत होते हैं।
Published on:
25 Jun 2018 02:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
