3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आप किस तरह उतरते हैं सीढ़ियां? इस जानवर का तरीका हो रहा वायरल, देखिए वीडियो

कई बार जानवरों का नाम सुनकर ही डर लगने लगता है। खास तौर पर ऐसे जानवर जिनके बड़े-बड़े नाखून और दांत होते हैं। हालांकि कुछ जानवर प्यारे भी होते हैं। ऐसा ही एक प्यारे पांडा का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 19 Aug 2022, 4:37 PM IST

Panda Rolling Down From A Ladder Cute Panda Video viral

Panda Rolling Down From A Ladder Cute Panda Video viral

वैसे तो जंगली जानवरों का नाम सुनते ही डर लगना स्वभाविक है, लेकिन कुछ जानवर जंगल में ही रहने बाद भी मासमू और प्यारे होते हैं। खास बात यह है कि इन जानवरों की इंसानों के साथ बनती भी अच्छी है। यही वजह है कि ऐसे जानवरों के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक पांडा सीढि़यां उतरता दिखाई दे रहा है। आप सीढ़ियों से किस तरह उतरते हैं, निश्चित रूप से इस पांडा की तरह तो नहीं उतरते होंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पांड की वीडियो आपका दिल जीत सकती है। क्योंकि इसमें पांडा अपने ही अंदाज में सीढ़ियों से उतरता नजर आ रहा है।

जब सीढ़ियों से नीचे उतरते होंगे तो निश्चित रूप से अपने पैर और आंखें जमा कर कदम बढ़ाते होंगे। लेकिन इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस पांडा किस अंदाज में सीढ़ियों से नीचे उतर रहा है।

चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
पांडा वैसे ही दिखने में कुछ क्यूट होते हैं। तभी इनके टॉयज भी बच्चों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। टेडी बीयर की तरह की पांडा भी बच्चों का लोकप्रिय खिलौना है।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: 10 सेकेंड में खोजने हैं इस तस्वीर में छिपे दो जानवर, गिद्ध जैसी नजरों वाले ही हुए सफल


वीडियो में पांडा की हरकत आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। दरअसल सीढ़ियों से इस तरह उतरते हुए आपने किसी को नहीं देखा होगा।

इस वक्त वायरल हो रहे वीडियो में पांडा को सीढ़ी से लुढ़क-लुढ़ककर उतरते देखकर किसी को भी इस मासूम से जानवर पर प्यार आ जाएगा। इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लोग देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

वीडियो में एक गोलमोल पांडा को खेलते हुए देखा जा सकता है। लकड़ी की बनाई गई मचान पर ऊपर पांडा मौजूद है और नीचे की ओर बांस की टहनियां और पत्तियां देखते ही पांडा का मन मचल उठता है।

फिर क्या था, ऊपर से नीचे आने के लिए पांडा ने जो तरीका अपनाया वो गुदगुदाने वाला है। पांडा दो-तीन बार लुढ़क-लुढ़ककर नीचे आता है और फिर मजे से फ्लोर पर लेटकर बांस की पत्तियां खाने लगता है।

यह भी पढ़ें - दुल्हन की तरह बहने वाला झरना, जिसने देखा रह गया दंग, देखिए Video