3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुल्हन की तरह बहने वाला झरना, जिसने देखा रह गया दंग, देखिए Video

धरती पर कुदरत ने एक से बढ़कर एक चीजें दी हैं। कुछ चीजों के बारे में तो हम जानते हैं लेकिन कई चीजें ऐसी है जिनके बारे में नहीं जानते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी चीजें जब सामने आती हैं तो चौंका देती हैं। ऐसा की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Aug 2022, 3:59 PM IST

Waterfall In peru Is Known As Bride Waterfall Video Viral

Waterfall In peru Is Known As Bride Waterfall Video Viral

प्रकृति ने हमें नायाब तोहफे दिए हैं। धरती पर कुदरत के कई नजारे तो ऐसे हैं जिन पर पहली बार में यकीन करना ही मुश्किल हो जाता है। फिल्म बाहुबली में आपने एक विशाल झरना देखा होगा, हालांकि वो ग्राफिक्स का कमाल था, लेकिन इस तरह के और इससे भी सुंदर झरने धरती पर वाकई में मौजूद हैं। कुछ ऐसा ही एक झरना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये झरना पहली नजर में किसी दुल्हन की तरह दिखता है। पहली बार जो भी इस झरने को देखता है वो देखता ही रह जाता है।

समंदर, नदियां और झरने प्रकृति की गोद में ना जाने ऐसी कितनी चीजें हैं जिनकी खूबसूरती हमें निशब्द कर देती है। पहाड़ों पर बर्फ हो या फिर ऊंची चोटियों से बहते झरने प्रकृति ये खूबसूरत नजारे ना सिर्फ दिखने में आकर्षित होते हैं बल्कि हमारी तबीयत को भी दुरुस्त कर देते हैं।

ऐसा ही एक झरना है ब्राइड वाटरफॉल। दिखने में झरना एक दुल्हन की तरह दिखता है। जब पानी की धाराएं पहाड़ से होकर नीचे की ओर गिरती हैं तो मानों एसा लगता है कि कोई दुल्हन शादी के जोड़े में खड़ी हो।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: ब्लैक डॉट्स के पीछे छिपा है एक मशहूर हस्ती का चेहरा, 99 फीसदी लोग नहीं दे पाए जवाब

भारत के दूधसागर वाटरफॉल और अमेरिका का नायग्रा वाटरफॉल की चर्चा तो अक्सर होती है लेकिन इस वक्त एक और अनोखा वाटरफॉल चर्चा में है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में एक झरना कुछ इस तरह से नीचे गिरता हुआ दिख रहा है कि एक दुल्हन की आकृति ऐसी बनती है। झरने को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई लड़की शादी वाले जोड़े में खड़ी हो।


विदेशों में दुल्हनें सफेद रंग की पोशाक पहनती हैं और वीडियो में बह रहा झरना भी सफेद रंग के गाउन की तरह नजर आ रहा है।

इसे ‘वॉटरफॉल ऑफ द ब्राइड’ यानी ‘दुल्हन का झरना’ कहा जाता है। दावा किया जा रहा है कि ये अद्भुत झरना पेरू में मौजूद है। हालांकि पत्रिका इस तरह के वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: 10 सेकेंड में खोजने हैं इस तस्वीर में छिपे दो जानवर, गिद्ध जैसी नजरों वाले ही हुए सफल