2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार में बच्चे के साथ पैरेंट्स कर रहे थे ‘Road Safety से खिलवाड़’, वायरल VIDEO में देखें फिर क्या हुआ

Road लापरवाही से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को के सामने आने के बाद से पेरेंट्स को लोग सोशल मीडिया पर टारगेट कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 22 Dec 2021, 1:45 PM IST

road_safety_accident.jpg


सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident) में हर साल लाखों लोगों की जान जाती है। कई बार इसका कारण वाहन की गति तो कभी सड़क पर चलने वाले लोगों की लापरवाही होती है। कुछ ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिनमें वाहन चालक ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) के साथ खिलवाड़ करता है जो बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाता है। यदि आप बच्चों के साथ हैं तो आपको अपने वाहन को चलाते समय और भी ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। शायद ये बात कुछ लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसी लापरवाही से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पेरेंट्स अपने बच्चे के साथ हैं, परंतु रोड सेफ्टी (Road Safety) नियमों के साथ खिलवाड़ करते हुए नजर या रहे हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग भड़क गए और आलोचना भी की।


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कार चला रहा है और बगल में एक महिला भी बैठी है। इस दौरान कार के अंदर ही शीशे के सामने एक छोटा बच्चा लेटा हुआ है। कार के अंदर बैठे पेरेंट्स उसे उतारने की बजाय बच्चे का वीडियो बना रहे हैं। इस दौरान बच्चा उठता है और जल्द ही नीचे भी उतरने लगता है तो कार में बैठे पेरेंट्स उसे पकड़ लेते हैं।

इस वीडियो को के सामने आने के बाद से पेरेंट्स को लोग सोशल मीडिया पर टारगेट कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है।

वीडियो को शेयर करते वक्त आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैन्डल पर लिखा, "बच्चा" गलत कर रहा था और"बड़े" #Reel बना रहे रहे हैं। शर्मनाक! रोड सेफ्टी से लापरवाही को न्यू नॉर्मल नया बनाएं।" इसके साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि ऐसे वीडियो को जहां भी देखें उसकी आलोचना अवश्य करें।


बता दें कि ऐसी लापरवाही एक्सीडेंट का कारण बन सकती है। वर्ष 2020 के आंकड़ों को देखें तो प्रति लाख जनसंख्या पर एक्सीडेंट से होने वाली मृत्यु दर 27.7 थी। 60 फीसदी से अधिक सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार के कारण होती हैं , वहीं कई सड़क दुर्घटनाएं ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण भी होती हैं।

यह भी पढ़ें- गैंगवार: बदले की आग में जल रहे बंदरों ने 250 कुत्तों को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें- दुनिया के पहले SMS की होने जा रही है नीलामी, जानिए कितने करोड़ से शुरू होगी बोली