6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! नए साल के मौके पर ‘380 करोड़ रुपये’ की ‘शराब’ गटक गए तेलंगाना के लोग, आंकड़े ने सबको चौंकाया

राज्य के राजस्व का बड़ा हिस्सा आता है लीकर से राज्य में इस साल शराब के दाम बढ़ाए गए हैं

2 min read
Google source verification
People of Telangana drunken Rs 380 crore on New Year 2020 occasion

People of Telangana drunken Rs 380 crore on New Year 2020 occasion

नई दिल्ली: नया साल 2020 ( happy new year 2020 ) आ चुका है, वहीं लोगों ने अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत किया। किसी ने घर-परिवार के साथ नए साल का स्वागत किया, तो किसी ने दोस्तों के साथ पार्टी करके। अब जब बात पार्टी की हो और लीकर यानि शराब ( wine ) न हो, ऐसे बेहद कम लोग ही होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस साल नए साल के मौके पर सबसे ज्यादा यानि 380 करोड़ रुपये की शराब हैदराबाद के लोग पी गए।

OMG! जब अचानक आसमान से होने लगी थी लाशों की बारिश, हर तरफ पड़ी थी डेड बॉडी

चौंकिए मत जनाब क्योंकि 30 और 31 दिसंबर तक 200 करोड़ रुपये की शराब हैदराबाद में पहले ही बिक चुकी थी। वहीं साल का समापन होते-होते ही हर रोज 60 करोड़ से ज्यादा की शराब तेलंगाना में बिक रही थी। वहीं रांगा रेड्डी और मेद्चल जिले में सबसे ज्यादा शराब बिक्री रिकॉर्ड की गई। स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट ने ये जानकारी दी और पूरे राज्य में कुल मिलाकर 380 करोड़ रुपये की शराब बिकी। इस आंकड़े ने हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं 31 दिसंबर की रात यहां चालान भी काफी कटे।

31 दिसंबर की रात को यहां 3 हजार लोगों के इसलिए चालान कटे क्योंकि वो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। वहीं 3148 बाइक वालों का भी यही हाल था, जिनका चलाना पुलिस ने काटा। राज्य सरकार ने नए साल के मौके पर रात 1 बजे तक ठेके और बार खोलने का आदेश दिया था। वहीं इस साल हैदराबाद में शराब के दाम भी बढ़ रहे हैं, जिसके चलते 10 प्रतिशत रेट में इजाफा हुआ है। इस बात की जानकारी लोगों को भी हो गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि लोगों ने इसलिए भी काफी ज्यादा शराब खरीदी। गौरतलब, है कि तेलंगाना में राजस्व का सबसे बड़ा हिस्सा लीकर से ही आता है।