3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलासा! सुबह-सुबह गाय को दे प्यार और इस बीमारी को हमेशा के लिए करें दरकिनार

सुबह के वक्त गाय के शरीर पर हाथ फेरने मात्र से मिलेगी इस बीमारी से हमेशा के लिए छुटकारा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 4 Jun 2018, 10:06 AM IST

Cow

खुलासा! सुबह गाय को दे प्यार और इस बीमारी को हमेशा के लिए करे दरकिनार

नई दिल्ली। गाय का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। भारत में लोग गाय को मां के रूप में पूजते हैं। इसके साथ ही गाय से मिलने वाली दूध को सम्पूर्ण आहार के रूप में देखा जाता है। आयुर्वेद में गाय के दूध और इससे बनने वाली घी को औषधी का दर्जा प्राप्त है। बच्चा हो या बूढा गाय का दूध हर उम्र के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे शरीर के साथ दिमाग भी स्वस्थ रहता है।

गाय के संबंध में इन सारी बातों को तो हम पहले से ही जानते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना हो। इसे सुनकर भले ही आपको हैरानी हो लेकिन ये बात बिल्कुल सच है।

ऐसा कहा जा रहा है कि गाय के शरीर पर केवल हाथ फेरने मात्र से कई सारी बीमारियां ठीक हो जाती है। इनमें से एक बीमारी है हाई ब्लड प्रेशर। जी हां, अगर आप सुबह के वक्त 15-20 मिनट गाय के शरीर पर हाथ फेरे तो इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलेगी। रोजाना सुबह गाय के शरीर पर हाथ फेरना चाहिए इससे शरीर का ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है और हमारा शरीर भी तंदरुस्त रहता है।

उच्च रक्तचाप एक ऐसी बीमारी है जिससे आजकल लगभग हर कोई पीड़ित है। वर्तमान समय में केवल वयस्क ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोगों में भी उच्च रक्तचाप की समस्या देखी जा सकती है। उच्च रक्तचाप को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे हार्ट वॉल्व डिसआॅर्डर सहित अन्य अनेक खतरे होते हैं। कभी-कभी तो ये जान पर बन आती है।

रक्तचाप को सामान्य रखने के लिए लोग तरह-तरह की दवाईयां लेते हैं और अन्य कई उपाय भी अपनाते हैं लेकिन फिर भी खतरा बना रहता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर सुबह-सुबह गाय के शरीर पर हाथ फेरे तो ब्लड प्रेशर की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।