7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंखों के सामने लड़की के साथ हो रही दरिंदगी नहीं देख पाया लड़का, फिर 2 हफ्ते बाद खुला राज़ तो उड़े होश

लड़की को लड़के के साथ देख दास और कंवर ने अश्लील टिप्पणियां की।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Sep 15, 2018

rape

आंखों के सामने लड़की के साथ हो रही दरिंदगी नहीं देख पाया लड़का, फिर 2 हफ्ते बाद खुला राज़ तो उड़े होश

नई दिल्ली। मुसीबत में फंसी एक लड़की की मदद करने का फैसला इतना महंगा पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ गई। कोरबा ज़िले से आए इस संगीन मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। दरअसल यहां करीब 1 सितंबर को 19 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली थी। बेटे की आत्महत्या से आहत परिजनों का मानो पूरा संसार ही उजड़ गया। लेकिन परिवार वालों के लिए बेटे की आत्महत्या एक बड़ी पहेली बन गई। परिजनों के दिलों-दिमाग में ये सवाल चट्टान की तरह खड़ा हो गया कि आखिर उसकी आत्महत्या के पीछे कारण क्या था?

कोरबा की कोटघोरा पुलिस लगातार इस पूरे मामले पर जांच-पड़ताल कर रही थी। लिहाज़ा लड़के की आत्महत्या के पीछे का राज़ भी खुल गया। बेटे द्वारा की गई खुदकुशी की वजह जानने के बाद उसके परिजनों की पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दरअसल 1 सितंबर की रात को एक लड़की बाज़ार से अपने घर की ओर लौट रही थी। सड़क पर काफी सन्नाटा था, जिससे लड़की काफी सहमी हुई थी। लड़की ने देखा कि वहां से एक बाइक सवार लड़का उल्टी दिशा की ओर जा रहा है। लड़की ने उसे रुकने का इशारा किया और मदद मांगी। इसी बीच वहां दास और कंवर नाम के दो लड़के भी आ गए। वे दोनों भी बाइक पर सवार थे, जो उस रास्ते से होकर ही गुज़र रहे थे।

लड़की को लड़के के साथ देख दास और कंवर ने अश्लील टिप्पणियां की। दोनों की टिप्पणियों के जवाब में उन्होंने कुछ नहीं कहा तो दरिंदों की हिम्मत और भी ज़्यादा बढ़ गई। जिसके बाद दास और कंवर वापस लौटे और लड़के को पीटना शुरू कर दिया। लड़के को पिटता देख लड़की अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गई। फिर उन दरिंदों ने लड़के को अधमरी अवस्था में वहीं छोड़ दिया और लड़की का पीछा करने लगे। थोड़ी ही देर में उन्होंने लड़की को फिर से पकड़ लिया और उसे वहीं ले आए, जहां खून में सना हुआ लड़का पड़ा हुआ था।

इसके बाद जो कुछ भी हुआ, उसे जानने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। दोनों दरिंदों ने लड़के की आंखों के सामने ही बारी-बारी लड़की को हवस का शिकार बनाया। सिर पर हैवान लिए वे दोनों बीच-बीच में लड़के को पीटते जा रहे थे और उसे जबरन लड़की का रेप करते हुए देखने के लिए मजबूर कर रहे थे। यही वजह थी कि उस लड़के ने खुदकुशी कर ली।