11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां हेलिकॉप्टर से फरार हुआ कैदी, ऐसे पूरी वारदात को फिल्मी तरीके से दिया अंजाम

46 साल के रेदुअन फाएद के लिए जेल के खुले हुए भाग में एक हेलीकॉप्टर से उनके तीन सशस्त्र सहयोगी उतरे उसे उड़ाया और ले गए।
2 min read
Google source verification
prisoner redoine faid escapes from Paris prison in helicopter

यहां हेलिकॉप्टर से फरार हुआ कैदी, ऐसे पूरी घटना को फिल्मी तरीके से दिया अंजाम

नई दिल्ली। पेरिस की जेल से एक कुख्यात गैंगस्टर के फिल्मी अंदाज में फरार होने की खबर आई है। ये आसानी केज वारदात पेरिस की एक जेल में हुई है। वैसे किसी कैदी के फरार होने की खबर कोई खास बात नहीं है लेकिन ये गैंगस्टर हेलिकॉप्टर से फरार हुआ है। बता दें कि, फ्रांसीसी अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। 46 साल के रेदुअन फाएद के लिए जेल के खुले हुए भाग में एक हेलीकॉप्टर से उनके तीन सशस्त्र सहयोगी उतरे उसे उड़ाया और ले गए।

paris prison in helicopter" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/04/nh_3051393-m.jpg">

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेदुअन फाएद को एक नाकाम डकैती के मामले में 25 साल की जेल हुई थी, वारदात को अंजाम देने में बदमाशों ने एक पुलिस अधिकारी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का मानना है कि 2010 में हुई उस डकैती के मास्टरमाइंड फाएद ही था। फैद को उस डकैती के लिए अप्रैल 2017 में सजा सुनाई गई थी।

इरफान खान के बाद इस मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी हुआ कैंसर, सोशल मीडिया पर मची सनसनी

बता दें कि, फाएद इससे पहले भी जेल से फरार होने की वारदात को अंजाम दे चुका था। 2013 में वो चार गार्ड्स को मानव ढाल बनाते हुए और कई दरवाजों को तोड़ते हुए फरार हुआ था। लेकिन उसे पुलिस तब छह हफ्तों की तलाश के बाद धार दबोचा था। लेकिन इस बार तलाश के बाद फरार हुए कैदी फाएद का हेलिकॉप्टर पास के इलाके में जला हुआ मिला। मिली जानकारी के अनुसार, पेरिस के कुख्यात अपराधग्रस्त उपनगर में पले-बढ़े फैद का जन्म 1972 में हुआ था। इसके बाद 1990 में वो डकैती और वसूली करने वाली एक गैंग का मुखिया बन गया इसी क्रम में 2001 में उसे डकैती के लिए 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उसके बाद उसे जेल तोड़कर भागने के लिए और 10 साल की जेल मुकर्रर की गई थी। पढ़े लिखे फैद ने 2009 पेरिस के अपराधग्रस्त उपनगरीय जीवन और अपराध की दुनिया पर एक किताब भी लिखी थी।