24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shocking video: महिला को निगलने के बाद अब इसका काम तमाम करने जा रहा था अजगर

अजगर के अटैक का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कुत्ते को बुरी तरह जकड़े हुए है।
2 min read
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Jun 25, 2018

viral video

Shocking video: महिला को निगलने के बाद अब इसका काम तमाम करने जा रहा था अजगर

नई दिल्ली: बीते दिनों इंडोनेशिया में एक लापता महिला का शव एक 23 फुट लंबे अजगर के पेट से बरामद हुआ था। महिला के इस तरह से अजगर के पेट में मिलने की खबर में हर तरफ चर्चा में रही। कुछ एेसा ही अजगर का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कुत्ते को बुरी तरह जकड़े हुए है। हालांकि, कुत्ते की किस्मत अच्छी थी कि वहां पर कुछ लोग मौजूद थे, जिनकी मदद से वह जिंदा बच सका।

अपनी जान बचाने की जद्दोजहद करता रहा कुत्ता


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है। वीडयिो में साफ देखा जा सकता है कि एक बड़ा सा अजगर एक काले कुत्ते को अपनी जकड़ में लिए हुए है। कुत्ता अपनी जान बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी सभी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं।

उखड़ने लगी थी कुत्ते की सांसें, फिर हुआ ये


इसी दौरान वहां कुछ लोग पहुंचते हैं और कुत्ते को बचाने की कोशिश करते हैं। एक शख्स लकड़ी लेकर अजगर को अलग करने की कोशिश करता है। इस दौरान कुत्ते की सांसें लगभग थम सी गई थीं, क्योंकि उसके शरीर में हरकत बंद हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को अजगर के कब्जे से छुड़ाया जा सका।

लेकिन शिकारी फिर भी लगा रहा फिराक में...

बता दें, कुत्ता जैसे ही अजगर के चंगुल से छूटा वह भागने लगा, लेकिन शिकारी अपना शिकार हाथ से नहीं जाने देना चाहता था। वह कुत्ते को पकड़ने के लिए उसकी ओर जाने लगा, लेकिन उसकी इस मंशा पर वहां मौजूद लोगों ने पानी फेर दिया। छड़ी से उसको रोक लिया।


अजगर के पेट में मिला था महिला का शव

बीते दिनों इंडोनेशिया की एक महिला का शव एक अजगर के पेट से मिला था। इस अजगर को उसी जगह पर पकड़ा गया था जहां महिला अपने सब्जी के बगीचे में काम कर रही थी। मुना द्वीप के पेरस्यिापन लावेला गांव में फूले हुए अजगर को देखकर लोगों को शक हुआ कि इसी ने महिला को निगला है और फिर वे लोग अजगर को मार कर बगीचे से बाहर ले आए। अजगर के पेट को काट कर खोलने पर महिला का शव अंदर मिला।