जिलाधिकारी राहुल कुमार ने कहा है कि जिला के सभी सेंटरों में रह रहे लोगों को मास्क, गमछा आदि का प्रयोग करने की सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि वे खुद सभी सेंटरों का निरीक्षण कर रहे हैं। राहुल कुमार ने कहा है कि प्रवासी कामगारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए प्रखंडवार स्किल मैपिंग का काम किया जा रहा है।