27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Unemployment Allowance: लड़कियों को 3500 तो लड़कों को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये, ऐसे करें Apply

-Unemployment Allowance: कोरोना महामारी ( Coronavirus ) विकराल संकट बनकर आई है। -लाखों लोगों का रोजगार छिन गया है और बेरोजगारी बढ़ गई है। -राजस्थान समेत कई राज्यों में बेरोजगारी भत्ता योजना ( Rajasthan Unemployment Allowance ) चल रही है। -राजस्थान सरकार बेरोजगारों को हर महीने 3500 रुपये का भत्ता दे रही है।-ऐसे में आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 13 Oct 2020, 12:47 PM IST

rajasthan Unemployment Allowance berojgar bhatta know how to apply

Unemployment Allowance: लड़कियों को 3500 तो लड़कों को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये, ऐसे करें Apply

नई दिल्ली।
Unemployment Allowance: कोरोना महामारी ( Coronavirus ) विकराल संकट बनकर आई है। लाखों लोगों का रोजगार छिन गया है और बेरोजगारी बढ़ गई है। ऐसे लोग अब सरकार की योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। राजस्थान समेत कई राज्यों में बेरोजगारी भत्ता योजना ( Rajasthan Unemployment Allowance ) चल रही है, जिसके तहत लोगों को हर महीने एक निश्चित राशि आर्थिक मदद के रूप में दी जाती है। यह राशि राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती है। राजस्थान सरकार बेरोजगारों को हर महीने 3500 रुपये का भत्ता दे रही है। ऐसे में आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दिवाली पर नया घर खरीदने का शानदार मौका, ये Bank दे रहे सबसे सस्ता Home Loan, जानें नई ब्याज दरें

हर महीने मिलेंगे 3500 रुपये
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत युवकों को मासिक 3000 रुपये और युवतियों को 3500 रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई है। इस योजना के तहत 35 साल तक के उम्र के लोगों की लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किसे मिलेगा फायदा
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्र 21 से 35 साल तक होनी चाहिए। पारिवारिक इनकम 3 लाख से कम होनी चाहिए। अगर आपको केंद्र या राज्य सरकार से किसी दूसरी योजना का फायदा मिल रहा है तो आपको इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदन के लिए वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, एडरेस प्रूफ, इनकम सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राजस्थान एसएसओ आईडी और भामाशाह प्रमाण पत्र आदि की जरूरत होगी।

पैसा डबल करने वाली सरकारी स्कीम, कुछ महीनों में बन जाएंगे लाखों रुपये, जानें क्या है KVP Scheme

कैसे करना है आवेदन?
आवेदन के लिए राजस्थान सरकार के कौशल एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद Job Seekers ऑप्शन में Unemployment Allowance पर क्लिक करें। इतना करने पर एसएसओ राजस्थान वेबसाइट का लॉगिन पेज ऑपन होगा, जहां आपको एसएसओ आईडी और पासवर्ड के साथ कैप्चा भर के लॉगइन करना होगा। यहां आपको Employment Application पर क्लिक करें, जिससे एक नया पेज सामने आएगा। यहां आपको सारी डिटल भरनी होगी और सारे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आखिर में सबमिट पर क्लिक करें।