शिवराज सिंह चौहान की इस वायरल तस्वीर को गूगल पर ‘shivraj singh chouhan eating inside chopper’ कीवर्ड्स डालकर सर्च किया गया। इसके बाद सच्चाई सामने आ गई। मीडिया में छपी कई खबरें मिलीं, जिनमें शिवराज की यह तस्वीर Home-cooked food, nap in chopper, multiple rallies make up Shivraj chouhan’s schedule नाम के शीर्षक के साथ मौजूद थी और उनकी थाली में शुद्ध शाकाहारी खाना रखा था, जिसे एडिटिंग के जरिए थाली में लेग पीस रख दिए गए। इसके बाद तस्वीर को गलत तरीके से वायरल कर दिया गया।