नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के बीच वैक्सीनेशन ड्राइव भी शुरू हो चुका है। पहले चरण में कोरोना वैक्सीन हेल्थवर्कर्स और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को लगाई जाएगी। कोरोना वैक्सीन के लिए कोरोना वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (CoWIN) पर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। माना जा रहा है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिये कोरोना वैक्सीन के लिए लोग जल्दी और सुगमता से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। केंद्र सरकार की तरफ से बुजुर्गों और बीमारी के लक्षण वाले लोगों के लिए जल्द ही आधार बेस्ड रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर सकती है। इसके तहत अब जल्द ही आरोग्य सेतु ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।