27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटियों के कमरे की मरम्मत के लिए बुलाया था मिस्त्री, कैमरे में कैद हुई ऐसी हरकत… उड़ गए पिता के होश

कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में एक कपल ने घर पर फर्श की मरम्मत के लिए आए शख्स की अजीबोगरीब हरकत कैमरे में कैद कर ली।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Sep 23, 2018

caught on cam

बेटियों के कमरे की मरम्मत के लिए बुलाया था मिस्त्री, कैमरे में कैद हुई ऐसी हरकत... उड़ गए पिता के होश

नई दिल्ली: कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में एक कपल ने घर पर फर्श की मरम्मत के लिए आए शख्स की अजीबोगरीब हरकत कैमरे में कैद कर ली। उन्होंने यह वीडियो शेयर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों को अलर्ट भी किया है कि लोग ऐसे लोगों से सतर्क रहें।

कैमरा चेक किया तो उड़ गए कपल के होश

कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में रहने वाले जेसन कूपर ने अपने नए घर पर फ्लोर फिक्स करने के लिए वर्कर को बुलाया था। वर्कर उनकी बेटियों के कमरे में फर्श की मरम्मत करने के बाद चला गया। इसके बाद कपल ने जब रूम का कैमरा चेक किया तो उनके होश उड़ गए। कैमरे में वर्कर की अजीबोगरीब हरकतें सामने आईं।

बच्चियों के कपड़े सूंघता दिख रहा है वर्कर

वीडियो में दिख रहा है कि वह कमरे के फर्श की मरम्मत करते—करते बच्चियों के बेड की तरफ गया। बेड पर बच्चियों के कुछ गंदे कपड़े पड़े हुए थे। वह इन गंदे कपड़ों को उठाकर सूंघने लगा। यही नहीं उसने कुछ अंडरगार्मेंट्स अपनी पॉकेट में डाल लिए। कूपर और उनकी पत्नी ये सीसीटीवी फुटेज देखकर काफी हैरान थे। कूपर ने वीडियो देखने के बाद सबसे पहले उस कंपनी में शिकायत की, जिसने वर्कर को मरम्मत के लिए भेजा था। इसके बाद उसने पुलिस में भी इस मामले को लेकर शिकायत की।

बेटियों की प्राइवेसी में दखल

इस मामले में कूपर का कहना है कि उन्हें नहीं पता की ये क्राइम के दायरे में आता है या नहीं, लेकिन उस शख्स ने मेरी 5 साल और 3 साल की बेटी की प्राइवेसी में दखल दिया है। हमारी फैमिली की प्राइवेसी को नजरअंदाज किया है, जो पूरी तरह से गलत है। कूपर ने कहा कि मां—बाप होने के नाते वह इस वीडियो देखकर काफी डर गए हैं और परेशान हैं। वह इस वीडियो को इसलिए शेयर कर रहे हैं कि लोग इसे देखें और सावधान रहें।