11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहुत जल्द सेना में होगी रोबोट्स की भर्ती, यहां इस वजह से किया जा रहा है इनका निर्माण

वैज्ञानिक ऐसे रोबोट्स बना रहे हैं जो किसी भी वातावरण में रह सकें। जिस काम के लिए उन्हें बनाया जा रहा है उसे बेहतर ढंग से अंजाम दे सकें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 29 Jul 2018, 1:19 PM IST

Robot

बहुत जल्द सेना में होगी रोबोट्स की भर्ती, यहां इस वजह से किया जा रहा है इनका निर्माण

नई दिल्ली। तकनीक के मामले में दुनिया आज काफी आगे बढ़ चुकी है। इंसान की तमाम परेशानियों को दूर करने और उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर हर रोज नए-नए आविष्कार किए जा रहे हैं।

वैज्ञानिक नई तकनीकों के विकास के लिए लगातार रिसर्च कर रहे हैं। वैज्ञानिकों के इन आविष्कारों में एक है रोबोट जो आजकल के हर काम में इंसान की जगह लेते नजर आ रहे हैं।

कुछ समय पहले होटल में रोबोट वेटर के तौर पर खाना परोसते हुए नजर आए थे। ऐसे और भी कई सारे काम हैं जो रोबोट द्वारा कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। इनमें से एक महत्वपूर्ण काम है युद्ध। जी हां, जल्द ही रोबोट अब युद्ध भूमि में सैनिकों की मदद करते हुए नजर आएंगे।

आपको बता दें कि आने वाले निकट भविष्य में सैनिक रोबोट पर निर्भर हो सकते हैं। युद्ध के मैदान में सैनिक रोबोट से अच्छी खासी मदद ले सकते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि युद्ध भूमि में सैनिकों को हमेशा चौकन्ना रहना पड़ता है।

थोड़ी सी चूक पूरे देश पर भारी पड़ सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक ऐसे रोबोट्स बना रहे हैं जो किसी भी वातावरण में रह सकें। जिस काम के लिए उन्हें बनाया जा रहा है उसे बेहतर ढंग से अंजाम दे सकें।

अमरीका की आर्मी रिसर्च लैबोरेटरी (एआरएल) और कार्नेगी मेलोन यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा इस तकनीक को विकसित करने का काम किया जा रहा है। इन रोबोट्स में ऐसी तकनीकों का विकास किया जाएगा जिससे उनके द्वारा मानवीय चूक ना हो।

आर्मी रिसर्च लैबोरेटरी की मैगी विग्नेस का इस बारे में कहना है कि, इन रोबोट्स को बनाने से काम जल्दी ही पूरे होंगे और इनमें गलतियों की सम्भावना भी कम होगी।

इसके साथ ही इन्हें परिस्थिति का अंदाजा पहले से ही लग जायेगा। इन रोबोट्स को अच्छी तरह से ट्रेन किया जाएगा ताकि आने वाले समय में वे किसी भी परिस्थिति में झटपट फैसले ले सकें और युद्ध लड़ने में सक्षम हो।