इन दिनो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन काफी चर्चा में हैं, यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए हमले को लेकर कुछ लोग पुतिन की निंदा कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग पुतिन का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन इंटरनेट पर एक शख्स काफी विरल हो रहा है। ये शख्स हूबहू पुतिन की हमशक्ल (Putin Lookalike) है। पुतिन की तरह दिखने के कारण ही उसकी काफी चर्चा होती है लेकिन आज यही उसकी जान के लिए मुसीबत बन गया है। शख्स को डर है कि पुतिन समझकर उसे यूक्रेन और एंटी वॉर प्रोटेस्टोर जान से मार सकते हैं। जिसके बाद ये शख्स हर जगह बचता-बचता भाग रहा है।