9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

27 साल की शिल्पी ने दूध का बिजनेस कर खड़ी कर दी खुद की कम्पनी, 2 साल में 1 करोड़ का टर्नओवर

काम की शुरुआत में दूध की सप्लाई के लिए शिल्पी ( Shilpi ) को सुबह तीन बजे खेतों से गुजरना पड़ता था। सुरक्षा के लिए चाकू और मिर्ची स्प्रे लेकर जाती थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Piyush Jayjan

•

Updated: 17 Mar 2020, 12:00 PM IST

Shilpi Sinha - Founder and CEO - Milk India Company

Shilpi Sinha - Founder and CEO - Milk India Company

नई दिल्ली। जिंदगी में हर शख्स कुछ ऐसा कर गुजरना चाहता है जिसकी हर कोई मिसाल दें। यहीं वजह भी है कि आए दिन हमें लोगों की सफलताओं की संघर्षों से भरी नई कहानियां सुनने को मिलती रहती है। ऐसा ही कुछ अलग कर दिखाया 27 साल शिल्पी ( Shilpi ) ने।

दरअसल शिल्पी आज गाय के दूध ( Cow Milk ) को ही बेच कर सलाना करोड़ों रुपये कमा रही हैं। शिल्पी झारखंड से ताल्लुक रखती हैं और साल 2012 में वह बेंगलुरु ( Bengaluru ) पढ़ने गईं, उनके दिमाग में यह ख्याल तब आया जब वहां उन्हें गाय का दूध नहीं मिल पा रहा था।

सड़क के बीचोबीच हुआ नेवले और कोबरा का भयंकर युद्ध, Video में देखें आखिर किस के हाथ लगी बाजी

इसे देखते हुए उन्हें गाय के दूध के बिजनेस ( Business ) करने की सोची और अपने काम में जुट गई। शिल्पी ने शुरूआत में एक कंपनी खोल कर दूध की सप्लाई करने का काम किया। हालांकि इस बीच उनके सामने भी कई दिक्कतें आई जैसे कि वो खुद वह हिंदी भाषी हैं।

ऐसे कन्नड़ और तमिल लोगों के साथ उन्हें तालमेल बैठाने में समस्या आ रही थी। लेकिन इसके बावजदू भी वह किसानों के पास गईं और उन्हें कई तरह से समझाया। इसके साथ ही गाय के चारें के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ-साथ पालतु जानवरों की देखभाल से जुड़ी कई जरूरी बातें बताई।

एक बाल्टी के लिए मर-मिटे थे दो हजार से ज्यादा सैनिक, दो साम्राज्यों के बीच छिड़ा था भीषण युद्ध

शिल्पी को अपने काम को शुरू करने के लिए हर रोज सुबह तीन बजे जगना पड़ता था। अब इतनी सुबह जब वो अपने काम पर निकलती थी तो उनके मन में भी डर रहता था, इसलिए शिल्पी अपनी सुरक्षा के लिए मिर्ची स्प्रे ( Mirchi Spray ) और चाकू लेकर जाती थी।

इसके बाद जैसे ही उनका बिजनेस ( Busniess ) पटरी पर आया तो उन्होंने द मिल्क इंडिया ( The Milk India ) नाम से कंपनी की शुरुआत कर दी। इस कम्पनी का पहले दो साल का बिजनेस का टर्न ओवर 1 करोड़ रुपये से ऊपर था। यहां से शिल्पी ने लगातार अपने काम को और आगे बढ़ाया अब हर रोज उनका बिजनेस खूब फल-फूल रहा है।