नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर लोकप्रिय धारावाहिक ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ में रितिका जावेरी का किरदार निभाने वाली स्मृति खन्ना का एक सेल्फी वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्मृति खन्ना सेल्फी लेने के चक्कर में नीचे गिर जाती हैं। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि इस सेल्फी वीडियो को स्मृति ने खुद इंस्टा पर शेयर किया है। बता दें कि, टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना शीशे के सामने खड़ी होकर सेल्फी लेने के चक्कर में लड़खड़ाकर नीचे गिर जाती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, "सेल्फी गौन रॉन्ग...ज्यादा मत हंसना। जानकारी के लिए बता दें, स्मृति खन्ना टीवी सीरियल्स मेरी आशिकी तुमसे ही, कमस तेरे प्यार की, बालिका वधु और इस प्यार को क्या नाम दूं - 3 जैसे सीरियल्स बेहतरीन एक्टिंग करके लोगों के बीच बहुत फेमस हो गई हैं।