10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेडरूम में सो रही थी गर्लफ्रेंड, अचानक ब्वाॅयफ्रेंड ने की एेसी हरकत कि निकल गई चीख

एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जो किया वो तो कोई सोच भी नहीं सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 15 Jun 2018, 4:09 PM IST

omg

बेडरूम में सो रही थी गर्लफ्रेंड, अचानक ब्वाॅयफ्रेंड ने की एेसी हरकत कि निकल गई चीख

नई दिल्ली: यूट्यूब पर वी़डियो पोस्ट कर फेमस होने के चक्कर में लोग ऐसे काम करने में भी नहीं चूकते, जिससे किसी की जान को खतरे हो जाए। वहीं, एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जो किया वो तो कोई सोच भी नहीं सकता है। लड़के की इस हरकत से उसकी गर्लफ्रेंड की बुरी हालत हो गई।

बेडरूम में सो रही थी गर्लफ्रेंड, शरीर पर डाल दिए सांप

डेरेक डेसो नाम के एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड पर एक ऐसे खतरनाक प्रैंक को अंजाम दिया, जिसकी वजह से कुछ पलों के लिए तो उनकी गर्लफ्रेंड के होश उड़ गए। डेरेक अपनी गर्लफ्रेंड को डराने के लिए अपने दोस्तों की एक टीम के साथ आए। डेरेक के एक दोस्त के पास एक गत्ते में दो बड़े सांप रखे थे। जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे तो वह सो रही थी। चुपके से घर में घुसे डेरेक और उनके दोस्त ने बिना किसी आहट के गत्ते में पड़े दो सांप उसके ऊपर डाल दिए।

सांपों का शरीर से लिपटा देख लड़की की निकली चीख

शरीर पर कुछ अजीब हरकत होने के अहसास पर डेरेक की गर्लफ्रेंड की नींद खुली। वह इन दो सांपों को अपने शरीर से लिपटा पाकर बदहवास हालत में चिल्लाने लगी। वह चीखते-चीखते इन सांपों को हटाने की मांग करने लगी, लेकिन डेरेक दूर खड़े खिलखिला रहे थे और अपनी गर्लफ्रेंंड पर उन्हें किसी भी प्रकार की दया नहीं आ रही थी।

कुछ देर बार हटाया सांप

हालांकि, बाद में डेरेक के दोस्त ने ये सांप अपनी गर्लफ्रेंड से हटा लिए। इसके बाद भी उनकी गर्लफ्रेंड बेसुध सी नजर आईं। ये वीडियो यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिसके बाद लोगों ने इसपर कई तरह के कमेंट किए। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा प्रैंक खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कोई अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।