18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटरनेट पर सर्च की जा रही है सोनम कपूर के मंगलसूत्र की तस्वीरें, जाने क्या है खास

सोनम और आनंद की वरमाला, सिंदूर और मंगलसूत्र बांधने की रस्म के वीडियोज भी शामिल रहे। लेकिन अब सोनम का मंगलसूत्र भी काफी सुर्खियों में है।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

May 18, 2018

sonam kapoor ahuja wearing her mangalsutra on the wrist photo viral

सोनम कपूर के मंगलसूत्र की तस्वीरें हो रही वायरल, लोग कर रहे हैं गूगल

नई दिल्ली। आनंद आहूजा की नै नवेली दुल्हन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर अपने हाथ की तस्वीर शेयर की है। पहले अपनी शादी को लेकर और फिर कान्‍स फिल्‍म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर। अब सोनम कपूर अपने खास मंगलसूत्र को लेकर फिर से चर्चा में हैं। सोनम ने इंस्‍टा पर अपने हाथ की तसवीर शेयर की है, जिसमें उन्‍होंने हाथ पर दूसरी ज्‍वैलरी के साथ कस्‍टमाइज्‍ड मंगलसूत्र पहना हुआ है। सोनम और आनंद की शादी के कई सारे वीडियोडज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाऐे रहे। इनमें सोनम और आनंद की वरमाला, सिंदूर और मंगलसूत्र बांधने की रस्म के वीडियोज भी शामिल रहे। लेकिन अब सोनम का मंगलसूत्र भी काफी सुर्खियों में है।

बता दें, पति आनंद ने सोनम को जो मंगल सूत्र पहनाया था। वह सोनम ने खुद डिजाइन किया था। इतना ही नहीं इस मंगलसूत्र में खास बात यह है कि मंगलसूत्र में सोनम और आनंद की राशी के सिंबल्स बने हुए हैं। यह कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे मंगलसूत्र पर लगे डायमंड पेंडेंट का सोनम के पति आनंद आहूजा से खास कनेक्शन है। अगर आप पेंडेंट की शेप पर गौर करेंगे तो पाएंगे किए ये leo राशि की शेप को दर्शाता है। सोनम की राशि जैमिनी है और आनंद आदूजा की leo। जिससे साफ हो जाता है कि सोनम कपूर के इस कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र पर पति आनंद की राशि का पेंडेंट बना हुआ है, जो कि इसे सबसे खास बनाता है। बता दें, शादी के बाद सोनम ने अपने नाम के साथ आहुजा सरनेम लगाया है और उनके इस फैसले की खूब आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग उन्‍हें फेमिनिज्‍म को सपोर्ट करने पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन कम ही लोगों ने इस बात पर गौर किया है कि शादी के बाद आनंद ने भी इंस्‍टाग्राम पर अपना नाम बदल दिया है और anand s ahuja रख लिया है।