
Christine Jiaxin
हर कोई चाहता है कि उसके पास बहुत सारा पैसा हो, दुनिया के सभी ऐशो आराम हो। इस दुनिया में चंद लोग ही है जिनकी घर बैठे नौकरी लग जाती है और वह करोड़ पति बन जाते है। आज आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है, जो बैंक की गलती से रोतोंरात करोड़पति बन गई है। इसके बाद इस छात्रा में जमकर पैसा खर्च किया। मात्र 11 महीनों में ही 18 करोड़ रुपड उठा दिए है। हालांकि बैंक को अपनी गलती का अहसास होने पर लड़की से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन वह फरार हो गई। आइए जानते है बैंक ने अपनी मोटी रकम वापस लेने के लिए कौन सा तरीका अपनाया।
हम 21 वर्षीय क्रिस्टीन जियाक्सिन नाम की छात्रा की बात कर रहे है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा क्रिस्टीन जियाक्सिन पढ़ाई करती थीं। उनके बैंक खाते में 2 साल पहले वेस्टपैक बैंक की ओर से की गई एक गलती की वजह से 2.6 मिलियन पाउंड यानि भारतीय मुद्रा के अनुसार, 24 करोड़ से भी ज्यादा रुपये आ गए। इसके बाद क्रिस्टीन ने बेतहाशा पैसा खर्च किया।
21 साल की क्रिस्टीन जियाक्सिन ने 11 महीने के अंदर खूब पैसे खर्च कर डाले। लड़की ने गहने-ज़ेवर और कपड़ों से लेकर मंहगे इलाके के पेंटहाउस में अपना आशियाना बनाने में पैसा उड़ाया।
यह भी पढ़ें- बदमाशी पर नाराज हुई टीचर तो मासूम ने क्यूट अंदाज में मनाया, दिल छू लेगा वीडियो
लड़की ने 2.500 पाउंड यानि 2.3 लाख रुपये सीक्रेट बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिए। मलेशिया की रहने वाली छात्रा के ब्वॉयफ्रेंड का दावा है कि उसे इसके बारे में कुछ पता नहीं है। बैंक की ओर से संपर्क किया गया तो खुद क्रिस्टीन वहां से भाग गई। अधिकारियों ने उसने तमाम आइटम्स के ज़रिये करीब 10 करोड़ की रकम तो जमा कर लिए। बाकी का पैसा उन्हें नहीं मिला। गिरफ्तारी के बाद क्रिस्टीन ने कहा कि उसे लगा कि यह पैसा माता-पिता ने उसके अकाउंट में डाले है।
Updated on:
13 Sep 2022, 5:51 PM IST
Published on:
13 Sep 2022, 5:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.